लखनऊ, दिसम्बर 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 17 जिलों में उड़द खरीद के लिए नेफेड की ओर से 50 क्रय केन्द्र खोले जाएंगे। यहां किसान अपना उत्पाद न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,800 प्रति क्विंटल पर बेच सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और खरीद जल्द ही आरंभ की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि किसान को उपज बेचने के तीन कार्य दिवसों के भीतर भुगतान सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित हो जाए। नेफेड की ओर से चलाई जा रही 'आत्मनिर्भर दाल योजना' के तहत किसानों से 29 जनवरी 2026 तक सीधी खरीद की व्यवस्था की गई है। इससे न सिर्फ उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा, बल्कि बिचौलियों की भूमिका भी समाप्त होगी। नेफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.