बोकारो, फरवरी 19 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम से मेयर प्रत्याशी गजेंद्र प्रसाद हिमांशु ने गुरूवार के प्रेस वार्ता के माध्यम से संकल्प पत्र जारी किया। जिसमें 17 घोषणा शमिल है। इसमें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य ,बच्चों के लिए मुफ्त ट्यूशन, मुफ्त भोजनालय , फुटपाथ दुकानदार, महिलाए सहित सभी वर्ग, समुदाय आदि का विशेष ख्याल रखते हुए घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। हिमांशु ने कहा कि संकल्प पत्र चास नगर निगम की जनता को समर्पित कर रहा हुं । साथ ही ऐलान भी कर रहा हुं कि अगर चास मेयर बना तो इन 17 घोषणाओं में से 10 घोषणाओं को अगर 3 साल के अंदर पूरा नहीं कर पाया तो मेयर पद से इस्तीफा दे दूंगा। मौके पर टिंकू कुमार, तरुण कुमार ,भोला कुमार, रमन कुमार, लक्ष्मी नारायण ,गणपति कुमार ,शिव बाउरी, शंभू शरण, सुजीत कुमार, अजय कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.