नई दिल्ली, मार्च 18 -- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में पिछले 9 महीने से फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के लिए धरती पर लौटने का समय आ गया है। मंगलवार को ही भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर आईएसएस से स्पेसक्राफ्ट अनडॉक किया जाएघा। इसके बाद क्रू-9 की वापसी शुरू हो जाएगी। करीब 17 घंटे के सफर के बाद दोनों अंतरिक्षयात्री धरती पर पहुंच जाएंगे। बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 5 जून 2024 को आईएसएस के लिए रवाना हुए थे। वह आठ दिन के बाद ही वापस आने वाले थे लेकिन स्टारलाइनर में खराबी आने के बाद इसे खाली ही वापस बुला लिया गया। NASA ने सुनीता और विलमोर की वापसी की सारी डीटेल शेयर की है। नासा के मुताबिक 18 मार्च को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर ही यान का हैच बंद हो गया। इसके बाद 10 बजकर 35 मिनट पर इसे अनडॉक कर दिया जाएगा। 19 मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.