भदोही, जनवरी 1 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने जीएसटी चोरी नेटवर्क का भंड़ाफोड़ करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। फर्जी चालान, ई-वे बिल का उपयोग करके 96 करोड़ का बिल जनरेट करते हुए 17 करोड़ के राजस्व की चोरी का आरोप है। उनके पास से दो लैपटाप, सात मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया। एएसपी शुभम अग्रवाल ने मीडिया को बुधवार की शाम पुलिस लाइन में प्रकरण की जानकारी दी। बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सूबे में जीएसटी फ्राड को लेकर मुकदमे दर्ज हैं। इसी कड़ी में औराई थाने में भी मामला दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर जीएसटी चोरी नेटवर्क में लिप्त मो. फैजान निवासी जोखनपुर, बहेड़ी, बरेली, हाल पता रीक्षा, देवरानिशा, बरेली तथा पुरी मौजपुर, गोकुलपट्टी दिल्ली एवं देवेंद्र कुमार निवासी अजनारा, शिकारपुर, बुलंदशहर, हाल पता डी-एक गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.