गिरडीह, जनवरी 5 -- गिरिडीह। जमुआ के धरचांची में गोली फायरिंग, बम विस्फोट एवं उपद्रव मामले में जमुआ थाना में दर्ज दोनों ही कांडों के फरार व जेल में बंद आरोपियों के अग्रिम जमानत व जमानत याचिका पर 05 जनवरी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत में सुनवाई होगी। अदालत में फरार चल रहे 17 आरोपियों के अग्रिम जमानत एवं जेल में बंद सात अन्य के जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। अदालत में जमुआ थाना कांड संख्या 280/25 के नामजद अभियुक्त वसीम रजा, राजा अंसारी व जावेद अंसारी उर्फ मो जावेद अंसारी तीनों के अग्रिम जमानत याचिका एवं इसी मामले में जेल में बंद सहबाज कुरैशी उर्फ पांडेय, रियाज अंसारी उर्फ टिंकू, सोनू कुमार एवं राजेश कुमार दास चारों के जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। वहीं इस मामले में पहली बार मो पप्पू अंसरी समेत छह अन्य आरोपियों के अग्रिम जमानत...