नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- 17 अक्टूबर 2025 को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को 9 ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य की स्वराशि सिंह है, जबकि तुला इसकी नीच राशि मानी जाती है। ऐसे में सूर्य का तुला राशि में गोचर कई राशियों पर खास प्रभाव डालने वाला रहेगा। इस परिवर्तन से कुछ जातकों की किस्मत खुल सकती है। आइए जानते हैं, सूर्य के तुला राशि में प्रवेश से किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय- मिथुन राशि: सूर्य का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। मीडिया, कम्युनिकेशन, लेखन और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए ...