मुंगेर, फरवरी 2 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 17 अंगीभूत कॉलेजों के लिए कुल 18 विषयों में कार्यरत 88 अतिथि शिक्षकों को 11 माह का सेवा विस्तार प्रदान कर दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालांकि, नई अधिसूचना में जहां कई पूर्व अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार का लाभ नहीं दिया गया है, वहीं कई अतिथि शिक्षकों के पूर्व में आवंटित कॉलेजों में भी बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सेवा विस्तार बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के संकल्प तथा 19 जनवरी को आयोजित विश्वविद्यालय चयन समिति की बैठक की अनुशंसा के आधार पर दिया गया है। कुलपति द्वारा सिंडिकेट से अनुमोदन की प्रत्याशा में इन अतिथि शिक्षकों को अगले आदेश तक अथवा अधिकतम 11 माह की अवधि या फिर बीएसयूएससी...