चाईबासा, दिसम्बर 6 -- चाइबासा ।पश्चिमी सिंहभूम जिला के एथलेटिक्स खिलाड़ी 17वीं झारखंड क्रोस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लातेहार के महुआडांड़ रवाना हुए । सभी खिलाड़ी 7 दिसंबर को प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।पिछले वर्ष जमशेदपुर में आयोजित हुई क्रोस कंट्री प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला के खिलाड़ियों ने 5 पदक जीता था।एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक ने आशा जताया है कि इस बार जिला के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और ज्यादा पदक प्राप्त करेंगे।पुरुष वर्ग 10किमी में लालू कालुंडिया ,गणेश कालुंडियाऔर नारायण बिरुवा दौड़ लगाएंगे। इसी तरह से महिला वर्ग10 किमी में दिलकी पारेया, बामाई तिरीया ,सावित्री गुइया ,सुनीता देवी,सनम बारला,अंडर 20 बालक 8किमी में मांगू इचागुटू ,सन्नी कोडा ,अंडर 20 बालिका 6किमी में ...