गिरडीह, फरवरी 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम सहित तीनों निकायों में मतदान के बाद सोमवार रात तक सभी मतपेटियों को कृषि उत्पादन बाजार समिति पचम्बा स्थित स्ट्रांग रुम में जमा किया गया। कड़ी सुरक्षा में मतपेटियों के साथ पीठासीन पदाधिकारी और मतदान दल स्ट्रांग रुम पहुंचे और अपने मतपेटियों को रिसीव कराया। तीनों निकायों में 166 बूथ हैं, जहां सोमवार सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतपेटियों को सील कर पीठासीन पदाधिकारी और मतदान दल ने स्ट्रांग रुम में जमा कराया। इधर मतपेटियों के रिसीविंग कार्य का डीडीसी स्मृता कुमारी ने अवलोकन किया। परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित था, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। रिसीविंग काउंटरों पर दंडाधिकारी एवं संबंधित कर्मी तैनात रहे, जो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.