देवरिया, जनवरी 26 -- मईल/भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा तेलिया कला में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सुबह से शाम तक मरीजों की भीड़ रही। शिविर में श्री गोरक्षनाथ मेडिकल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के न्यूरो, बाल रोग, स्त्री रोग, फेफड़ा रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, जनरल मेडिसिन, ईएनटी, डेंटल एवं अन्य विशेषज्ञों ने 1650 से अधिक मरीजों का परीक्षण व जांच की गई। साथ ही दवा वितरित की गई, जबकि 100 से अधिक मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान हुई, उन्हें उपचार के लिए गोरखपुर भेजा जाएगा, वहीं गंभीर कुछ मरीजों को मंगलवार को गोरखपुर भेजा जाएगा, जिससे उन्हें उच्चस्तरीय एवं निरंतर उपचार मिल सके। यूपी के मेडिसिन मैन के नाम से प्रसिद्ध राजेश सिंह दयाल ने आगे भी ऐसे चिकित्सा शिविर आयोजित करने का...