बागेश्वर, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गंगा शिक्षा सदन गागरीगोल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट तथा विधायक पार्वती दास ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। 160 महिला प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2025 का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्रवाई में तेजी लाएं थीम के साथ मनाया जा रहा है। यह दिवस विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित किया गया है। लोगों को महिलाओं के प्रति आदर, सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही लैंगिग समानता, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। विधायक दास ने महिलाओं को कहा कि सरकार महिलाओं को दक्ष बनाकर रोजगार की दिशा में हुनरमंद बना रही है। कहा कि जन शिक्षण संस्थान ने वर्षभर जरूरतमंद महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.