लखनऊ, फरवरी 14 -- भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 28 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के आठ जिलों में किया जाएगा। 13 दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के माध्यम से दोनों देशों के बीच भाईचारे का संदेश देगा। महोत्सव की शुरुआत 16-17 फरवरी को कुशीनगर से होगी। इसके बाद 18-19 फरवरी को सिद्धार्थनगर, 20 फरवरी को महाराजगंज, 21 फरवरी को बलरामपुर, 22 फरवरी को श्रावस्ती, 24 फरवरी को बहराइच, 26 फरवरी को लखीमपुर खीरी तथा 27-28 फरवरी को पीलीभीत में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह महोत्सव दोनों देशों की साझा विरासत, परंपराओं और सांस्कृतिक मू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.