नई दिल्ली, जनवरी 31 -- बिहार के वैशाली में एक युवक ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया। रिश्ते की बहन के साथ गैंग रेप मामले में दो आरोपितों को पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश ने कठोर कारावास की सजा सुनाई। किशोरी के चचेरे भाई और उसके एक साथी ने यह हैवानियत की थी, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। दोनों आरोपितों को 20-20 वर्ष सश्रम कारवास की सजा 50-50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। पॉक्सो के विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक जांच में पता चला कि आरोपी चचेरा भाई ही किशोरी के बच्चे का जैविक पिता है। दोनों आरोपियों ने कई बार लड़की को हवस का शिकार बनाया था और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे थे। इस वजह से लड़की ने अपने माता पिता को भी कुछ नहीं बताई। यह भी पढ़ें- रेप का वीडियो बना 2 लड़कों ने नाबालिग से की दरिंदगी; तीसरा बन...