नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली । पुरानी दिल्ली क्षेत्र की 16 सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली नगर निगम को पत्र लिखा है। इनमें सदर थाना रोड, कुतुब रोड और ईदगाह रोड शामिल है। पीडब्ल्यूडी पत्र में कहा है कि इन सड़कों पर ट्रांसपोर्टरों, रिक्शा चालकों, अवैध पार्किंग संचालक, ठेले वाले, पटरी दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इसकी वजह से पीडब्ल्यूडी को सड़कों के रखरखाव व मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है। पीडब्ल्यूडी ने इस बारे में नगर यातायात पुलिस को भी पत्र की प्रति भेजी है। इस अतिक्रमण को लेकर क्षेत्रीय लोग भी शिकायतें करते रहे हैं। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.