अररिया, मई 27 -- भरगामा, एक संवााददाता। भरगामा प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और दाम्पत्य सुख-शांति की कामना करते हुए विधिपूर्वक वटवृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह होते ही गांव की गलियों और मंदिर प्रांगणों में पारंपरिक परिधानों, 16 शृंगार से सजी महिलाओं की भीड़ पूजा सामग्री के साथ वटवृक्ष की ओर बढ़ती नजर आई। हाथों में पूजा की थाली, मौसमी फल, पकवान, प्रसाद और कच्चा धागा लिए महिलाएं उत्साहपूर्वक व्रत की प्रक्रिया में शामिल हुईं। पूजा के दौरान सुहागिनों ने वटवृक्ष की परिक्रमा की, पेड़ में कच्चा धागा लपेटा, सिंदूर, रोली, चंदन अर्पित कर, परंपरागत तरीके से पंखा झेलते हुए अपने पतियों के दीर्घायु होने की कामना की। प्रखंड के सिमरबनी, शंकरपुर, जयनगर, महथावा, भरगामा दरबार टोला, ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.