किशनगंज, फरवरी 24 -- पोठिया। शिक्षा विभाग की उदासीनता का शिकार बना बुढ़नई पंचायत का आदिवासी टोला। आदिवासी गांव वार्ड संख्या 12 के तहत 2010 में स्थापित प्राथमिक विद्यालय का भवन का निर्माण 16 वर्षो के बाद भी नहीं होने पर कई सवाल उठना लाजिमी है। विद्यालय में प्रधान अध्यापक रितेश कुमार रवि सहित चार शिक्षक शिक्षिका हैं। परंतु डांगी बस्ती आदिवासी टोला वार्ड संख्या 12 में 16 वर्ष बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय भवन का निर्माण नहीं कराए जाने से इस गांव के दर्जनों बच्चों को गांव से तीन किलोमीटर दूर चलकर शिक्षा विभाग द्वारा टैग कराए गए सुहागी डांगी मध्य विद्यालय जाना पड़ता है। जबकि दर्जनों बच्चे गांव से टैग किए सुहागी डांगी मध्य विद्यालय दूरी के कारण स्कूल नहीं जाते है। शिक्षा विभाग के आदेश से पिछले 16 वर्षो से विद्यालय संचालन गांव से तीन किमी दू...