बलिया, मई 12 -- बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के शीतल दवनी गांव में पांच मई को मारपीट व गोली चलने की अफवाहों के बीच एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव के सुरेंद्र यादव की ओर से पुलिस को दी गयी तहरीर के मुताबिक पांच मई की रात उनका भतीजा आनंद यादव गांव के गणेश यादव के साथ निमंत्रण से लौटकर रात 11 बजे गणेश के दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव के नीरज यादव, दिग्विजय, इंद्रजीत, आकाश, भिखारी, विश्वेश्वर, अंकित, डिंपू, रवि, राहुल, संतन, बंटी, संदीप, धनजी, राजकुमार व प्रिंस यादव भाला, फरसा, लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और आनंद पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। उसके मुंह से खून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.