जामताड़ा, अप्रैल 1 -- करमाटांड़। सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने सोमवार की देर शाम को नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर करमाटांड़ के छठिया तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने बताया छठ के अवसर पर बड़ी संख्या में छठव्रती करमाटांड़ का छठिया तालाब में अर्घ्य अर्पित करती है। इस तालाब का धार्मिक व पौराणिक महत्व है। इस कारण चैती छठ से पूर्व उक्त तालाब का जीर्णोद्धार कार्य का आधारशिला रखा गया है। यह तालाब को संरक्षित करने का एक प्रयास है। कहा कि भूमि संरक्षण विभाग की ओर से करीब 16 लाख से योजना की मंजूरी दिलायी गई है। कहा कि बिना भेदभाव के सारठ विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखना है। जिसमें जनकांक्षाओं के अनुरूप विकास की परिकल्पना को मूर्तरूप देना ही मेरा उद्देश्य है। इसके बाद सारठ विधायक करमाटांड़ बस्ती ईद मिलन सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.