नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Hindustan Unilever share: दिग्गज एफएमसीजी कंपनी- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के आइसक्रीम कारोबार को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, कंपनी के आइसक्रीम कारोबार को देखने वाले फर्म क्वालिटी वॉल्स इंडिया लिमिटेड के शेयर सोमवार, 16 फरवरी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाले हैं।इन निवेशकों को फ्री में शेयर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने 5 दिसंबर को आइसक्रीम कारोबार से खुद को अलग कर लिया था। इसके तहत शेयरधारकों को हिंदुस्तान यूनिलीवर के प्रत्येक शेयर के बदले क्वालिटी वॉल्स इंडिया लिमिटेड का एक शेयर मिला था। मतलब ये कि हिंदुस्तान यूनिलीवर के निवेशकों को फ्री में शेयर मिला है। बता दें कि आइसक्रीम डिवीजन, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के कुल राजस्व का लगभग 3% हिस्सा था। इस कारोबार का वार्षिक राजस्व Rs.1,800 करोड़ से Rs.2,000 ...