उरई, दिसम्बर 4 -- उरई। वर्ष 2026 में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 2 दिसम्बर को हो चुका है। अब 16 दिसंबर तक छूट गए स्नातक मतदाता बनेंगे। इसके साथ ही 2022 या उसके पूर्व के स्नातक मतदाता सूची में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रदेशीय शिक्षक नेता एवं कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सह संयोजक अशोक राठौर ने कहा कि स्नातक क्षेत्र की मतदाता सूची में सम्मिलित होने को जिन लोगों ने 6 नवम्बर 2025 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया था उनकी सूची 2 दिसम्बर को प्रकाशित हो चुकी है। अभी भी 2022 या उससे पहले के स्नातक योग्यताधारी समस्त लोगों से अनुरोध है कि वह प्रकाशित सूची का अवलोकन कर लें तथा मतदाता सूची में नाम सम्मिलित न हो तो नवीन सिरे से निर्धारित फार्म (प्रारूप-18) भरकर उसमें पासपोर्ट साइज का एक फोटो, आधार एवं स्नातक के फाइनल ईयर का अंक पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.