मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 28 -- छपार। छपार टोल प्लाजा के कर्मचारियों को उकसाकर घंटों तक वसूली नहीं होने दी गई। इस दौरान टोल करीब 16 घंटे बंद रहा है। जिस कारण करीब 15 लाख के राजस्व की हानि हुई है। वहीं टोल चलाने के नाम पर एक लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छपार टोल प्लाजा के पूर्व प्रमुख विनोद मलिक ने घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि गत 19 सितंबर की रात में छपार टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर अरविन्द पाण्डेय की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। डिप्टी मैनेजर का शव मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में मिला था। आरोपियो ने मैनेजर मुकेश चौहान को भी धारधार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 20 सितंबर को सुबह नौ बजें सुनील उर्फ मांगेराम त्याग...