गढ़वा, अक्टूबर 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बुधवार को कुश्ती खिलाड़ी रांची के लिए रवाना हुए। कुश्ती खिलाड़ी खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय की ओर से आठ से नौ अक्टूबर तक बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रांची जाने वाले पहलवानों में अनुराधा कुमारी, सोनाली कुमारी, परी कुमारी, शिवानी कुमारी, नंदनी कुमारी, धीरज कुमार, आयुष कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंन्हा, अभिजीत कुमार सिंह, त्रिदेव कुमार, पवन कुमार, प्रिंस कुमार, अभय कुमार, अमन तिवारी सहित 16 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम को रांची ले जाने और वहां से लाने की जिम्मेदारी जिला खेल कार्यालय के कर्मी कुश कुमार को सौंपा गया है। उक्त संबंध में कुश्ती प्रशिक्षक सह अंर्तराष्ट्रीय रेफरी शैलेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज चयन ट्रायल में अंतिम रू...