कौशाम्बी, मार्च 22 -- मंझनपुर, संवाददाता। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन व खनन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 16 ओवरलोड वाहनों को चार थानों में सीज कर दिया। इसके अलावा एआरटीओ ने बगैर रजिस्ट्रेशन, फिटनेस व हेलमेट के चलने वाले 70 वाहनों का चालान किया। डीएम ने खनन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को पिछले दिनों हुई सड़क सुरक्षा की बैठक में सख्त हिदायत दिया था। उनके निर्देश के बाद खनन व परिवहन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। डीएमओ चंद्र प्रकाश जायसवाल, पीटीओ डॉ. संतोष कुमार व खनन निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह ने 24 घंटे में अभियान चलाकर 16 ओवरलोड वाहनों को पकड़कर थानों में सीज किया। इनमें पइंसा थाने में सात, कोखराज में पांच, सैनी में दो व मंझनपुर दो वाहन सीज किए गए। खनन व परिवहन विभाग की हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से ओवरलोड बालू-गिट्टी का परिवहन करने वालों में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.