हापुड़, जनवरी 21 -- हापुड़। 9 महीने में जिले के सरकारी अस्पतालों में एक भी महिला की डिलीवरी नहीं कराने वाली आशाओं पर अब गाज गिरेगी। सीएमओ के निर्देश पर ऐसी आशाओं की लिस्ट बनाई जा रही है। जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जायेगी। सरकारी अस्पतालों में प्रसव बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशाएं कार्यरत की गई हैं। ये आशाएं गर्भवती महिलाओं की देखभाल करती हैं। अब ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाली आशाओं की लिस्ट बनाई जा रही है। 16 आशाएं ऐसी हैं जिन्होंने अप्रैल से लेकर दिसंबर तक सरकारी अस्पतालों में एक भी प्रसव नहीं कराया है। इन पर कार्रवाई जल्द होगी। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में 9 महीने में 16 आशाओं ने एक भी प्रसव नहीं कराया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.