मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता 16वें वित्त आयोग की ओर से मुजफ्फरपुर समेत राज्य के विभिन्न नगर निकायों का दौरा 19 से 21 मार्च तक होगा। इस दौरान आयोग के प्रतिनिधि 20 मार्च को निकायों (नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत) के प्रतिनिधियों संग विचार-विमर्श करेंगे। बैठक में शहरी स्थानीय निकायों से 15 प्रतिनिधियों को भाग लेने के लिए विभाग ने नामित किया है। साथ ही नगर आयुक्त विक्रम विरकर को नामित मेयर निर्मला साहू को विचार-विमर्श में भाग लेने को लेकर सूचित करने को कहा गया है। इस संबंध में नगर विकास एवं विकास विभाग ने मुजफ्फरपुर समेत पांच नगर निगमों के नगर आयुक्त और पांच-पांच नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.