मेरठ, मार्च 18 -- मेरठ। 16वें वैभव मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज गांधीबाग में शुभारंभ होगा। शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी करेंगे। आयोजन सचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। दो टीमें मेरठ की रहेंगी, बाकी छह अन्य प्रदेशों से पहुंचेंगी। प्रतियोगिता को दो वर्गो में बांटा गया है। उद्घाटन मुकाबला एमडीसीए मेरठ-रेड और जीसीए गाजियाबाद के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता में डीएसए मुरादाबाद, एसडीसीए सहारनपुर, एमडीसीए मेरठ-ब्लू, सीएएल लखनऊ, अलीगढ़, नोएडा की टीमें प्रतिभाग करेंगी। फाइनल मुकाबला 25 मार्च को खेला जाएगा। प्रियम गर्ग रहेंगे आकर्षण का केंद्र भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान रहे मेरठ के प्रियम गर्ग प्रतियोगिता में मुख्य आर्कषण का केंद्र रहेंगे। वह मेरठ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.