मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि लोक शिकायत निवारण में रिकॉर्ड निष्पादन किया गया है। हजारों मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुशासन के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दर्शाता है। शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार में 200 से अधिक परिवादियों की समस्याएं जिलाधिकारी ने सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में सक्षम पदाधिकारियों द्वारा जवाबदेही के साथ कार्यों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय स्तर पर 1 जनवरी, 2024 से अब तक कुल 16,280 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें 14,964 का निष्पादन किया जा चुका है। मुजफ्फरपुर पूर्वी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में कुल 6,978 में से 6,511 मामलों का निष्पादन हुआ है। मुजफ्फरपुर पश्चिमी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.