प्रयागराज, जनवरी 1 -- माघ मेले में लाउडस्पीकर के शोर के कारण अगर श्रद्धालु कुछ सुन न सकें तो उन्हें इस बार डिजिटल सेवा से मदद मिलेगी। प्रशासन ने 15500 विद्यतु पोल पर क्यूआर कोड लगा दिया है। जिस पर श्रद्धालु अपनी समस्या बता सकेंगे और उसका मिंटों में उचित निस्तारण कराया जा सकेगा। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही श्रद्धालुओं के मोबाइल पर एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में श्रद्धालु अपना नाम, मोबाइल नंबर और सुरक्षा कोड भरकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस क्यूआर कोड पर 24 घंटे समस्या सुनी जाएगी जो मेला कंट्रोल रूम में रिसीव होगी और समाधान होगा। क्यूआर कोड स्कैन होते ही श्रद्धालु की लोकेशन भी कंट्रोल रूम से साझा हो जाएगी। हर विद्युत पोल पर संबंधित सड़क का नाम, सेक्टर का नाम और गूगल कोड (जी-कोड) अंकित किया ग...