हाथरस, अगस्त 6 -- 154 मरीजों की हुई आंखों की जांच, 43 मोतियाबिंद के मिले हाथरस। कल्याणम करोति संस्था मथुरा द्वारा संचालित श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय संस्थान मथुरा एवं स्टील लिमिटेड कोलकाता के तत्वावधान में बुधवार को शहर के आगरा रोड स्थित हरिआई हॉस्पिटल में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 154 मरीजों ने पंजीकरण कराकर वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नेत्रों का सफल परीक्षण कराया। परीक्षण के दौरान मिले 43 मोतियाबिंद के मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय मथुरा भेजा गया। आपको बताते चलें की प्रत्येक माह की 6 तारीख को कल्याण करोति संस्था मथुरा के सहयोग से नेत्र चिकित्सा शिविर विगत वर्षो से निरंतर लगता आ रहा है। शिविर में पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाने और पंजीकरण के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.