आदित्यपुर, सितम्बर 22 -- चांडिल, संवाददाता। 153 वर्ष पुरानी सोलह आना दुर्गापूजा कमेटी चांडिल बाजार की मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस की कमान महिलाएं संभालेंगी। चांडिल बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को रनू चक्रवर्ती की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें धूमधाम से दुर्गापूजा मनाने का निर्णय लिया गया। महिलाओं ने बताया कि महासप्तमी में बच्चों के बीच फैंसी डांस प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। नवरात्र के दौरान महिलाओं की विशेष भागीदारी रहेगी। पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष देवाशीष राय ने कहा कि मां दुर्गा के नव स्वरूप में नौ रूपों की आराधना है। यह शक्ति की स्वरूप है। नारी सिर्फ रूप नहीं पूरा ब्रह्मांड है। बैठक में पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष देवाशीष राय, मिलन प्रमाणिक, अविजित दां, विद्युत दां, शंकर ...