किशनगंज, फरवरी 15 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता प्रखंड के तुलसिया हाई स्कूल मैदान में चल रहे डीपीएल सीजन-1 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शनिवार को सतकौआ पंचायत ने पथरघटी को 153 रनों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच शुरू होने से पहले पुलवामा अटैक में शहीद हुए 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। खिलाड़ियों व आयोजन समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सतकौआ की टीम ने 19.3 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 219 रन बनाए। कप्तान सौरभ कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 142 रन ठोक दिए। उनकी तूफानी पारी में कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पथरघटी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। सतकौआ के गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटकते हुए पूरी टीम को 11.4 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.