लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में 153 अभ्यर्थियों को नौकरी का ऑफर मिला। रोजगार मेले में आठ कम्पनियों के प्रतिनिधि ने साक्षात्कार के जरिये अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनितों को 10 से 21 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं देंगी। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत परिसर में आयोजित कैंपस ड्राइव में आठ कम्पनियों को बुलाया गया था। लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई व सीतापुर समेत आसपास जिलों के आईटीआई पास 236 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद कम्पनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बाद 153 अभ्यर्थियों का चयन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.