मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाने के कांटापिरौंछा उत्तरी के पूर्व पैक्स अध्यक्ष विनय सिंह, उसके भाई पैक्स प्रबंधक जंगबहादुर कुमार व पूर्व डीलर विजय सिंह के पुत्र हुकुमदेव सिंह पर अनाज गबन की प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों पर 1520 क्विंटल अनाज गबन करने का आरोप है। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र साह के आवेदन पर एसडीओ पूर्वी के निर्देश पर गायघाट एमओ विवेक कुमार ने बेनीबाद थाना में केस दर्ज कराया है। एमओ ने बताया कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष विनय सिंह ने अपने कार्यकाल मे पैक्स प्रबंधक भाई जंगबहादुर के साथ मिलकर करीब 1340 क्विंटल अनाज गबन कर लिया, जो प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन पर लंबित है। वहीं, तात्कालीन डीलर विजय सिंह भी करीब 180 क्विंटल अनाज का गबन किया है। एमओ ने बताया कि विजय सिंह का निधन हो गया है। उनके बेटे हुकुमदेव स...