मैनपुरी, मार्च 25 -- नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में 151 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 24 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा। यह आयोजन गायत्री परिवार व आयोजक महेंद्र चौहान द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन सुबह 6 बजे ध्यान साधना व प्रज्ञा योग का आयोजन किया गया। वहीं सुबह 8 बजे देवपूजन व गायत्री महायज्ञ व दोपहर 2 बजे कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन हुआ। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां दी गईं। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह चौहान, रमेश चौहान, मंजूषा चौहान, सुमन चौहान, आलोक गुप्ता, मुनेश चौहान, केसी दुबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...