नई दिल्ली, जनवरी 3 -- भारत में 150cc से 200cc मोटरसाइकिल सेगमेंट हमेशा से युवाओं और डेली कम्यूटर्स के बीच काफी पॉपुलर रहा है। नवंबर 2025 में इस सेगमेंट ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, दिवाली और त्योहारों से भरे अक्टूबर के मुकाबले बिक्री में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन सालाना आधार पर ग्रोथ मजबूत रही। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मार्केट में 5 धांसू कॉम्पैक्ट SUV लाने जा रही मारुति, महिंद्रा, टाटाकुल बिक्री का हाल नवंबर 2025 में इस सेगमेंट में कुल 1,75,805 यूनिट्स की बिक्री हुई। नवंबर 2024 में यह आंकड़ा 1,45,968 यूनिट्स था, यानी सालाना आधार पर 20.44% की शानदार बढ़त (YoY Growth) हुई। वहीं, अक्टूबर 2025 की 2,10,831 यूनिट्स की तुलना में 16.61% की गिरावट (MoM) दर्ज की गई। यह गिरावट साफ तौर प...