संतकबीरनगर, मार्च 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जनपद के 30 ग्राम पंचायतों के 1508 लाभार्थियों के शौचालयों के डबल गड्ढे बनाए जाएंगे। इन एकल गड्ढे वाले अक्रियाशील शौचालयों को दोबारा क्रियाशील बनाने की शासन स्तर से नई पहल की गई है। शासन ने इसके लिए करीब 1.44 करोड़ रुपये जारी भी कर दिया है। इसके लिए स्वच्छ भारत कोष नाम से खोले गए संबंधित ग्राम पंचायतों के खाते में निर्धारित रकम होली के बाद भेजी जाएगी। वर्ष 2011 की जनगणना में सर्वाधिक कम जनसंख्या की ग्राम पंचायतों में सिंगिल पिट अर्थात एकल गड्ढे वाले शौचालयों के निर्माण की बात सामने आई थी। एकल गड्ढे वाले शौचालयों के अक्रियाशील होने की वजह से स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य की पूर्ति नहीं होने की गुंजाइश थी। लोग खुले में नित्य क्रिया के लिए न जाएं और एकल गड्डे वाले शौचालयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.