नई दिल्ली, फरवरी 10 -- मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है। मुथूट माइक्रोफिन का मुनाफा 16 गुना बढ़ गया है। तीसरी तिमाही के शानदार वित्तीय नतीजों के बाद मुथूट माइक्रोफिन के शेयर मंगलवार को BSE में शुरुआती कारोबार के दौरान 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 197.50 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, यह तेजी बहुत देर टिक नहीं सकी और कंपनी के शेयर बिखर गए। मुथूट माइक्रोफिन के शेयर फिलहाल 6 पर्सेंट की गिरावट के साथ 175.95 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। 1543% बढ़ा है मुथूट माइक्रोफिन का मुनाफामुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin) का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1543.16 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को दिसंबर 2025 तिमाही में 62.44 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में मुथूट माइक्रोफिन लिमि...