नई दिल्ली, फरवरी 1 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि सरकार उभरते डिजिटल और क्रिएटिव इंडस्ट्रीज के साथ शिक्षा को जोड़ने की बड़ी कोशिश के तहत भारतीय स्कूल व कॉलेजों में टेंट क्रिएटर लैब स्थापित करेगी। उन्होंने ऐलान किया कि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में तेजी को देखते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (मुंबई) को 15000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में सहायता दी जाएगी। सरकार की योजना के तहत गेमिंग और संबंधित क्रिएटिव इंडस्ट्री में 10 लाख से ज्यादा प्रोफेशनल्स को रोजगार के अवसर देने का लक्ष्य है। इसके लिए ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल लर्निंग पर फोकस किया जाएगा ताकि युवाओं को इंडस्ट्री-रेडी स्किल मिले। वित्त मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.