प्रयागराज, जून 26 -- प्रयागराज। जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए दो ब्लॉकों में 12 क्लस्टर का गठन कर दिया गया है। प्रत्येक क्लस्टर में कृषि विभाग की ओर से 125 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रति क्लस्टर दो कृषि सखियां यानी कुल 24 कृषि सखियां प्रशिक्षित कर दी गई हैं। ये अब प्राकृतिक खेती के लिए जानकारी देंगी। बुधवार को विकास भवन सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, नमामि गंगे और प्राकृतिक खेती के लिए गठित गवर्निंग बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहीं सीडीओ हर्षिका सिंह के सामने प्राकृतिक खेती व अन्य तरीकों के लिए तैयार प्रस्ताव रखे गए। जिस पर अधिकारी ने अनुमोदन दिया। उप निदेशक कृषि पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिले के दो ब्लॉकों का चयन किया गया है।...