रुडकी, दिसम्बर 24 -- ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़े अभियान की घोषणा की है। बुधवार को प्रेस वार्ता कर ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि निगम को चालू वित्तीय वर्ष में 150 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया गया है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में निगम को 175 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला था, जिसमें से 90 करोड़ रुपये की वसूली अब तक की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...