मधेपुरा, मई 19 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता आंधी बारिश के दौरान रविवार को रामपट्टी गांव में पीपल का विशाल पेड़ गिरने से एक वृद्ध की दबकर मौत हो गयी। मृतक घर के आगे मचान पर बैठे थे। पीपल का पेड़ गिरने से वे हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि रामपट्टी गांव वार्ड सात निवासी मृतक बिंदेश्वरी यादव (80) रविवार को घर के बाहर मचान पर बैठे हुए थे। दिन के करीब तीन बजे आंधी - बारिश के दौरान पीपल का विशाल पेड़ मचान पर गिर पड़ा। वे पेड़ के नीचे दब गए। पेड़ गिरने से बिंदेश्वरी यादव भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार बताया कि जिस मचान पर बिंदेश्वरी बैठे थे कुछ देर पहले वहां आठ- दस लोग बैठे थे। उन्होंने सभी को वहां से हटा दिया था। संयोग अच्छा रहा कि हादसे के कुछ देर पहले वे लोग वहां से हट गए थे। मचान पर पेड़ गिरने बिंदेश्वरी यादव की मौत हो गई। अंचलाधिकारी...