बांका, सितम्बर 15 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया बाजार स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर आस्था और विश्वास का अद्वितीय केंद्र माना जाता है। लगभग 150 वर्ष पूर्व स्थापित इस प्राचीन मंदिर में आज भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत अवश्य पूरी होती है। स्थानीय गणमान्य लोगों के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना जगदीश मोदी, दिनदयाल दास, भोला वर्णवाल और तिलकधारी दास ने की थी। उनके देहावसान के बाद मंदिर की जिम्मेदारी दुर्गा पूजा विकास समिति को सौंपी गई। वर्तमान में समिति की बागडोर अध्यक्ष ब्रह्मानंद दास, पूजक गणेश चन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, सचिव राम रंजन वर्णवाल, महासचिव सह उपप्रमुख दिनेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष सिकन्दर गुप्ता, तथा दीपक और संजय वर्णवाल जैसे सदस्य संभाल रहे हैं। पूजक गणेश च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.