देवघर, जनवरी 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। श्री श्याम कीर्तन मंडल देवघर द्वारा मंगलवार को शीतलहर व बढ़ती ठंड को देखते हुए आमगाछी गांव में जरुरतमंदों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया गया। इस दौरान 150 महिलाओं एवं पुरुषों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण किया गया। मौके पर श्री श्याम कीर्तन मंडल के मंत्री अभिषेक सिंघानिया ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, कहा कि जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े वितरण करने से बहुत ही अच्छा लगता है। कहा कि श्री श्याम कीर्तन मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष सर्दी के मौसम में यह यह सेवा दी जाती है और आगे भी दी जाएगी। इस अवसर पर गर्म कपड़ा वितरण कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष संजय बांका, उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव अभिषेक सिंघानिया, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक अग्रवाल मौजूद थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेविका सह चिकित्सक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.