लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से निकली छात्रों की साइकिल यात्रा नैमिषारण्य और हरदोई होते हुए तीसरे दिन वापस विश्वविद्यालय पहुंची। इस दौरान कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने यात्रा में शामिल सभी छात्रों का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही छात्रों की तारीफ कर उन्हें प्रमाणपत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि इस साइकिल यात्रा के जरिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना बड़ी बात है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि साइकिल यात्रा कई रास्तों से होते हुए पहले दिन नैमिषारण्य पहुंची। यहां जल चक्र तीर्थ में स्नान करने के बाद छात्रों ने मां ललिता देवी, हनुमानगढ़ी, गौ घाट आदि स्थानों का दर्शन-पूजन और भ्रमण किया। इस दौरान इन स्थलों के पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को भी जाना। इसी क्रम में जिला प्रशासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.