मैनपुरी, जनवरी 5 -- बेवर थाने में दर्ज अपहरण के एक मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी से क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग और किशनी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान उसकी टांग में गोली लगी। पकड़े गए शातिर पर एसपी मैनपुरी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि बेवर थाने में अपहरण का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम छिनकोरा निवासी उदल उर्फ दिनेश पुत्र रामनरेश उर्फ नरेश यादव को आरोपी बनाया गया था। उदल अंतर्राज्यीय अपराधी है। उसके खिलाफ मैनपुरी सहित विभिन्न जिलों में 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी न होने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने 24 दिसंबर को 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसके ब...