गिरडीह, दिसम्बर 27 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत धनवार बसपा इकाई ने ख़ोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय के सामने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त धरना में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने भाग लिया। बसपा 15 सूत्री मांगो में धनवार को जिला बनाओ, अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत महिला महा विद्यालय खोलने, अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों की बहाली करने, अनुमंडल क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज खोलने, छात्र छात्राओं को छात्रवृति की राशि को अविलंब देने, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में दिए गए आवेदन का त्वरित निष्पादन करने, मंईयां सम्मान योजना में छूटे हुए लाभुकों को जोड़ने, धनवार रेलवे स्टेशन में रेलवे रैक पॉइंट खोलने, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाई करने आदि शा...