बोकारो, फरवरी 8 -- बोकारो , प्रतिनिधि। जरीडीह प्रखंड तांतरी दक्षिणी पंचायत के अम्बेदकर नगर में विगत 15 साल पहले बना आंगनबाड़ी केंद्र का भवन विभाग के द्वारा सेविका को नहीं मिलने के कारण केंद्र किराए के मकान में चल रहा है। सेविका लक्ष्मी देवी ने बताया केंद्र का भवन निर्माण होने के बाद से ही प्रखंड सीडीपीओ से कई बार आवेदन पत्र देकर मांग करती रही हूं। लेकिन आज तक भवन में लगे ताला का चाभी हमको नहीं मिला। किराए के मकान में केंद्र संचालित करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इधर अंचल सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ प्रणव ऋतुराज ने बताया कि सेविका के हांथ से आवेदन मिला है,जल्द ही भवन सेविका को देने का काम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...