गंगापार, मार्च 24 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा थाने व भारतगंज चौकी पुलिस द्वारा चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों का चालान और 15 साल से पुराने तीन वाहनों को सीज किया गया। मांडा थाने और भारतगंज चौकी पुलिस द्वारा मांडा खास चौराहे व भारतगंज कस्बे में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह व चौकी इंचार्ज भारतगंज विनय सिंह ने जानकारी दी कि चेकिंग में बिना वैध कागजात मिले दर्जनों वाहनों का चालान किया गया। 15 साल से पुराने प्रपत्र विहीन तीन वाहनों को भारतगंज चौकी पुलिस ने सीज भी किया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारतगंज राजापुर बाईपास मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.