मंगलौर, अप्रैल 22 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक बहुत ही ज्यादा शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। आरोपियों ने दरिंदगी करने के बाद पीड़ित को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने इस शर्मनाक मामले में वसीम व वारिस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो आरोपी एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गए। दो दिनों तक आरोपियों द्वारा किशोरी के साथ रेप किया गया। आरोपी दो दिन बाद किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की माता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 17 अप्रैल को करीब तीन बजे आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर ले गए थे। ...