देहरादून, मार्च 22 -- उत्तराखंड के देहरादून में नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा छह महीने की गर्भवती पाई गई। जांच में पता लगा कि उसके स्कूल में पढ़ने वाला सीनियर छात्र लंबे समय से उससे दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी भी नाबालिग है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संरक्षण में लिया है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया, वहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि एक संस्था के स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर दी। बताया कि जिस स्कूल में वह पढ़ती है उसमें एक 17 वर्षीय किशोर 12वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि वह पिछले एक साल में किशोरी को कई बार अपने साथ घुमाने लेकर गया। इस दौरान वह बार-बार उसके साथ दुष्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.